पुर उपनगर पुर के पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में 1 मार्च को माली समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। सम्मेलन को लेकर तैयारियों जोरो पर है। वहीं इस सम्मेलन को लेकर समाज में भी उत्साह का माहौल है और सभी समाजबंधु एकजुट होकर विवाह सम्मेलन में भरपूर सहयोग कर सफल बनाने में जुटे हुए है। इसी सहयोग की कड़ी में माली समाज के अग्रणी नेता व राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सामूहिक विवाह समिति को 1,01,101/- रूपये की सहयोग राशि का चेक भेंट किया। वहीं माली युवा महासभा के अध्यक्ष उदयलाल माली ने 51,000/- रूपये व कैलाश चंद्र माली ने ₹50,000 तथा जिला महामंत्री सत्यनारायण माली 31,000/- रूपये का सम्मेलन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने कहा कि माली महासभा समाज के हितों को लेकर चिंतित है। सामूहिक विवाह सम्मेलन इसकी एक वानगी है। ऐसे अभिभावक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बेटे-बेटियों की शादी के लिए चिंतित हैं, ऐसे परिजन के लिए समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन किसी वरदान से कम नहीं। धर्म, जाति और संप्रदाय से उपर उठकर माली महासभा का पहला लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा है। हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहते है, जो अब तक बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है।
इसी सहयोग की कड़ी में कई भामाशाहों द्वारा भी सामग्री के साथ-साथ सहयोग राशि दी जा रही है। इस अवसर पर माली विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली, सचिव शंकर लाल गोयल, माली सैनी कर्मचारी संस्था के जिला अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलीवाल, डॉक्टर शंकर लाल माली, लालाराम माली, रमेश गोयल, कैलाश चंद्र नुइवाल,रामस्वरूप गोयल, भवानी राम ढिबरिया, नारायण कनवासिया, विवाह समिति के सदस्य नानूराम गोयल, बंशीलाल माली सहित कई सदस्य उपस्थित थे।