बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में चार नामजद, रंजिश ने लिया खूनी रूप

Update: 2026-04-02 10:24 GMT


​डीग/सीकरी | राजस्थान के डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। गमोडकी गांव में बीती देर रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को नामजद किया है।

​मामूली कहासुनी और फिर कत्ल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 46 वर्षीय जगतार सिंह बुधवार देर रात अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों के साथ उनकी कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने जगतार सिंह पर गोलियां बरसा दीं। लहूलुहान अवस्था में जगतार सिंह ने दम तोड़ दिया।

​जमीन हड़पने की नीयत और पुरानी रंजिश

हत्या के पीछे की मुख्य वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक जगतार सिंह ने एक महीने पहले गांव में ही 200 गज का एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि नामजद आरोपी इस बेशकीमती जमीन को हड़पना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले एक महीने से तनातनी और रंजिश चल रही थी।

​एक ही परिवार के तीन आरोपी शामिल

इस हत्याकांड में पुलिस ने अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखबिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अमरीक, जसवंत और सुखविंदर एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि राजू उनका मित्र है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News