उदयपुर में मौत बनकर दौड़ा टैंकर: देबारी हाईवे पर 12 वाहनों को रौंदा, मची भारी चीख-पुकार

Update: 2026-04-02 10:10 GMT

 

​उदयपुर | झीलों की नगरी उदयपुर के देबारी हाईवे पर आज उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित टैंकर ने काल बनकर सड़क पर चल रहे एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैंकर की भीषण टक्कर के बाद वाहन ताश के पत्तों की तरह एक-दूसरे से भिड़ते चले गए।



 


​घटना पावर हाउस के ठीक सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की रफ्तार इतनी घातक थी कि उसने सामने आ रहे वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। इस भीषण भिड़ंत में दो कारें और बाइकें लोहे के मलबे में तब्दील हो गई और बुरी तरह पिचक गईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और घायलों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

​हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद देबारी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

​क्रेन से हटाए गए वाहन

सड़क पर बिखरे वाहनों के मलबे और क्षतिग्रस्त कारों को हटाने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू करवाया जा सका। पुलिस फिलहाल टैंकर के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News