योग प्रतिभा मान्या मेनारिया को प्रोत्साहन स्वरूप 25000 रूपये का चेक सौंपा
आहुति सेवा संस्थान ने योग प्रतिभा मान्या मेनारिया को प्रोत्साहन स्वरूप 25000 रूपये का चेक सौंपा
उदयपुर। आहुति सेवा शिक्षा एवं शोध संस्थान के स्वास्थ्य प्रकल्प आरोग्य विहार धाम के तत्वावधान में योग प्रतिभा मान्य मेनारिया को योग प्रतिभा प्रोत्साहन के रूप में 25000 रूपये का चेक सौंपा।
संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य डॉ.विक्रम मेनारिया ने बताया कि संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के कर कमल द्वारा यह चेक सोपा गया।
इस चेक की राशि अमेरिका से आए इंडो अमेरिकन योग इंस्टिट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष गुरु कुवल्लूर द्वारा दी गई, जो संस्थान के प्रशासक है।
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व उप शासन सचिव राजस्थान सरकार प्रभु दयाल पारीक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी वैद्य शोभालाल औदिच्य, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी एवं नीता मेनारिया उपस्थित थे।
