भीषण सड़क हादसा, पत्थरों से भरी ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत; केबिन में फंसे चालक

Update: 2026-04-09 07:08 GMT

पाली। जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पत्थरों से लदी एक ट्रक और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ही वाहनों के चालक केबिन के मलबे में बुरी तरह फंस गए।

घटना के तुरंत बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर व अन्य उपकरणों की सहायता से केबिन को काटकर दोनों घायल चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News