भरतपुर में एक पटवारी चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By :  naresh
Update: 2025-04-23 14:19 GMT

भरतपुर  राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले के पटवारी हल्का चक नम्बर तीन के पटवारी तुलाराम को एक मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को शिकायत मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी के मकान के हैसियत प्रमाण-पत्र के प्रार्थना-पत्र पर रिपोर्ट करने की एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर सत्यापन के दौरान आरोपी परिवादी से इस मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ।

Tags:    

Similar News