निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 71 रोगी हुए लाभान्वित

By :  naresh
Update: 2024-06-16 14:58 GMT

बिजयनगर (राजेन्द्र कुमार सेन) । श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के तृतीय रविवार को अस्पताल परिसर में लगाया गया। संस्था के प्रचार मंत्री अमित लोढ़ा ने बताया की कैंप में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो डॉक्टर विक्रम बोहरा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 71 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। आज के कैम्प के लाभार्थी श्री प्राज्ञ जैन गौशाला सरवाड़ के अध्यक्ष तेज सिंह पानगड़िया,गौरव पानगड़िया रहे। शिविर में डॉक्टर बोहरा ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।

संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, अध्यक्ष घेवरचंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी परिवार का स्वागत, कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा एवम कोषाध्यक्ष पारस मल बाबेल ने आभार व्यक्त किया। शिविर में राजकुमार मेहता, सरदार मल डोसी, मनभर देवी डोसी, मदनलाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, केडी मिश्रा सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की। शिविर का संचालन पदम खटोड़ ने किया।

Similar News