PM मोदी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार!

Update: 2025-12-16 18:01 GMT


ज्योतिषीय भविष्यवाणी 2026 भारत और पीएम मोदी के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

नए साल 2026 की दहलीज पर खड़े देश में यह सवाल चर्चा में है कि आने वाला साल भारत और उसके नेतृत्व के लिए क्या संकेत लेकर आ रहा है। इसी विषय पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा ने ग्रहों की चाल के आधार पर देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भविष्य को लेकर अपनी भविष्यवाणी प्रस्तुत की है।

पंडित केदार शर्मा के अनुसार वर्ष 2025 में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे देश का मन दुखी हुआ, लेकिन 2026 का समय पूरी तरह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। 14 जनवरी के बाद सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समय अत्यंत शुभ हो जाएगा। उनका कहना है कि पीएम मोदी पहले से ही वैश्विक नेता के रूप में स्थापित हैं, लेकिन 2026 में उनकी लोकप्रियता और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ेगा। यहां तक कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना भी ग्रहों की चाल के अनुसार असंभव नहीं है।

देश के भविष्य को लेकर पंडित शर्मा का कहना है कि 2026 में भारत व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। भारत विकसित देशों की श्रेणी में मजबूती से अपनी पहचान बनाएगा और वैश्विक मंच पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा। उनका मानना है कि भारत का सुपर पावर बनने का सपना धीरे धीरे साकार होता दिखाई देगा।

सुरक्षा और आंतरिक हालात को लेकर की गई भविष्यवाणी में पंडित केदार शर्मा ने कहा कि 2026 में देश में शांति का वातावरण रहेगा। पिछले वर्षों में हुई आतंकी घटनाओं जैसी स्थितियों की पुनरावृत्ति की संभावना बेहद कम है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ग्रह स्थिति इतनी मजबूत है कि देश को अस्थिर करने वाली घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा।

राजनीतिक दृष्टि से 2026 महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंडित शर्मा के अनुसार इन चुनावों में एनडीए का प्रदर्शन पहले की तुलना में और बेहतर रहेगा। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए कई राज्यों में अपनी सफलता दोहराएंगे और कुछ जगहों पर नए राजनीतिक कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते हैं।

कुल मिलाकर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार वर्ष 2026 भारत के लिए प्रगति, स्थिरता और वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला साल साबित हो सकता है।

Similar News