छोटीसादड़ी
छोटी सादड़ी में यहां अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि वरिष्ठ नागरिक मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व समिति से हुआ। नवीन कार्यकारिणी सत्र 2025–26 के लिए नर सेवा नारायण सेवा की भावना से पूर्व की भांति कार्य करती रहेगी। नवीन कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल उपाध्याय ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिक मंच के सरक्षक मंडल पारदर्शिता एवं सभी की राय से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक मंडल गुणवंत लाल बंडी,राजमल मुरड़िया,भूरालाल साहू,अमृतलाल नाहर,उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद मेनारिया लक्ष्मी नारायण इंदौर लाभचंद टॉक,सांस्कृतिक मंत्री डॉ जगन्नाथ सोलंकी,मंत्री मन्नालाल यादव,उप मंत्री लालाराम पाटीदार,कोषाध्यक्ष श्याम प्रसाद सोनी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमला कौशिक, प्रचार प्रसार मंत्री प्रेमचंद जणवा,चंद्र प्रकाश साहू,आमोद प्रमोद मंत्री नारायण लाल जटिया,कालू लाल कुमावत,चुन्नी लाल मेनारिया आदि को सर्वसहमति से मनोनित किया गया।