चित्तौडग़ढ़। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा की शिक्षा क्षेत्र में उन्नयन और आमजन को जागरूक करने की दृष्टि से सामुदायिक गतिशीलता का आयोजन मंगलवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि के सभागार में किया गया।
अति. जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा चित्तौडगढ प्रमोद कुमार दशोरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र कंवर प्रधान चित्तौडग़ढ़ तथा अध्यक्षता सीडीईओ तथा विशिष्ट अतिथि संजु लढढा एवं तारावती धाकड, योगेश चन्द्र अडानिया एपीसी एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्वागत उद्बोधन एवं परियोजना की जानकारी एडीपीसी समग्र शिक्षा चित्तौडग़ढ़ साझा की गई। इस अवसर पर प्रधान ने अपने उद्बोधन में विद्यालय विकास में समुदाय की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास में इनका सहयोग पूर्ण रूप से अपेक्षित है। आमुखीकरण कार्यशाला के दक्ष प्रशिक्षक अध्यापक भरत लढढा एवं हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति रहें।कार्यक्रम में राजकीय विद्यालयों को भौतिक एवं अन्य सुविधाऐं प्रदान कर ही कम्पनियों के सीएसआर हेड, शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इसी के साथ राजकीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं को विडियो प्रदर्शन के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में आभार पीओ लोकेश नारायण शर्मा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत सोनी, नफीस अहमद, शुभम, शबीया कौसर, शिक्षाविद् जसोदा बसेर, जगदीश धाकड, रमेश चन्द्र सेन आदि उपस्थित रहें।