परिवार कल्याण प्रोत्साहन कार्यक्रम में आशान्वित ब्लॉक निम्बाहेड़ा को मिला प्रथम स्थान
निम्बाहेड़ा।
राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरुस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में आशांवित ब्लॉक निम्बाहेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में निदेशक (आरसीएच) डॉ. मधु रतेश्वर ने मुख्य चिकित्सा बताया कि परिवार कल्याण कार्यकम 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशान्वित ब्लॉकों के अन्तर्गत राज्य स्तर पर निम्बाहेडा ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई 2025 को जयपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी निम्बाहेडा डॉ. अनुराधा मीणा राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित होने व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने हेतु उपस्थित होगें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौडगढ़ डॉ. ताराचन्द गुप्ता एवं अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प.क. चित्तौडगढ़ डॉ. घनश्याम चावला के नेतृत्व में निम्बाहेडा ब्लॉक परिवार कल्याण कार्यक्रम 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशान्वित ब्लॉकों के अन्तर्गत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं आगामी वर्ष में पुनः उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया।