चित्तौड़गढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चित्तौड़गढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान के उपनिदेशक राजकुमार बागोरा ने बताया कि आवेदन राजस्थान सरकार के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in अथवा नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 26 सितम्बर सांय 5:00 बजे तक संस्थान कार्यालय में जमा करानी होगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण है। रिक्त सीटों पर प्रवेश 29 सितम्बर, 2025 को मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
संस्थान में कोपा, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, आरएसी, मैकेनिक वायरमैन और सोलर टेक्नीशियन (FTISM) आदि व्यवसायों में प्रवेश उपलब्ध रहेगा।