तस्कर छोड़ भागे पिकअप, मिला 90 लाख रुपए का डोडा-चूरा

Update: 2025-02-23 17:09 GMT

चित्तौड़गढ़: जिले की पारसोली थाना पुलिस ने रविवार तड़के गश्त के दौरान लावारिश हालत में खड़ी एक पिकअप पकड़ी. पुलिस को तलाशी में पिकअप में 871 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा मिला. इस अवैध मादक पदार्थ की ब्लैक मार्केट में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है. माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगने पर तस्कर मादक पदार्थ से भरी गाड़ी छोड़ भागे.

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी पाई.

Similar News