निंबाहेड़ा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, खेल कूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही खिलाड़ियों में एक स्वस्थ प्रतियोगी भावना का भी विकास होता है, जिससे बच्चों के भविष्य की नींव
का निर्माण होता है यह उद्गार राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को डुंगला पंचायत समिति के ग्राम मलूक दास जी की पावन धरा पर आयोजित 69 वीं ज़िला स्तरीय कबड्डी 17 व 19 आयु वर्ग छात्रा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
उक्त प्रतियोगिता का का सफलतापूर्वक समापन हुआ, बुधवार को कबड्डी के खेल मैदान में डोम के नीचे मेट पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन हुए,जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के दर्शक मलूक दास जी महाराज के जयघोष के साथ हूटिंग करते नजर आए, आह्लादित करने वाले माहौल में महोत्सव के दौरान चौथे दिन कबड्डी का आयोजन हुआ,सेमीफाइनल और फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु हजारों रूपये की राशि इनाम के रूप में प्राप्त हुई ! समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सर्वप्रथम मलूक दास महाराज की समाधि पर दर्शन किए तत्पश्चात फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,समारोह में अध्यक्षता भेरू लाल चौधरी जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ ने की, प्रतियोगिता समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह झाला, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डुंगला,कालूराम जाट जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़, लाल सिंह जाट अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ीसादड़ी,सूरजमल पाटीदार पूर्व प्रधान डुंगला, मनोहर लाल जाट पूर्व जिला परिषद सदस्य, दिलीप चौधरी पूर्व चेयरमैन नगरपालिका बड़ीसादड़ी, जगदीश टेलर सरपंच मुझवा, टेकचंद जाट पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बड़ीसादड़ी, श्रीलाल अहीर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डुंगला, शौकीन बोहरा मण्डल अध्यक्ष चिकारड़ा, गोपाल जनवा यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष,अंबा लाल गुर्जर सरपंच सांगरिया, ममतेश तिवारी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपासन, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,ललित गोपाल पुष्करणा मंडल अध्यक्ष डुंगला,पुरण पुष्करणा सरपंच पिराना, विपुल जाट सरपंच कचूमरा,जगदीश आंजना सरपंच फलोदडा, हीरा लाल मीना मंडल अध्यक्ष बड़ीसादड़ी ग्रामीण, जयसिंह गुर्जर पूर्व सरपंच भाटोली, सीताराम गुर्जर सरपंच भाटोली गुजरान, भेरूलाल जाट जीएसएस अध्यक्ष आलोद,कालूराम अहीर ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस, प्रकाश जाट महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,हेमराज किर वार्ड पंच किर खेड़ा सहित समस्त ग्रामवासियों उपस्थित रहे,प्रतियोगिता में 55 टीमों ने भाग लिया,जिसमें 592 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया शिक्षा विभाग की और से मुख्य निर्णायक के रूप में ओंकार लाल जाट सहित समस्त शारीरिक शिक्षको ने अपनी सेवाएं दी, शिक्षा विभाग की और से पर्यवेक्षक के रूप में नवरत्न अटल, स्थानीय विद्यालय के प्रिंसिपल कैलाश पाटीदार, सीबीईओ अनील पोरवाल, एसीबीईओ रमेश पुरोहित, पीईईओ हजारी लाल जाट ने अपनी सेवाएं दी, प्रतियोगिता के 17 वर्ष की विजेता मंडफिया(गंगरार)रही, रनर अप स्थानीय विद्यालय की टीम मलूक दास खेड़ी उपविजेता रही, बेस्ट रेडर का खिताब सीमा कुमारी मंडफिया और बेस्ट केचर पायल खटीक मलूक दास खेड़ी रही साथ ही 19 वर्ष में विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरजीवी रही व उपविजेता भालुंडी रही इसमें बेस्ट रेडर माया नट भालुंडी व बेस्ट केचर रक्षा बंजारा मरजीवी रही, मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना का कालूराम जाट जिला कांग्रेस महासचिव व समस्त ग्रामवासीयो द्वारा स्वागत किया गया,इस दौरान ग्रामवासी पारस जाट, भेरू लाल जाट, अमरचंद जाट, ओंकार जाट, नारायण जाट, किशन जाट, नारायण सेन, गजेंद्र जाट, चुनी लाल जाट, जमना लाल जाट, मदन जाट, बालूराम जाट, रामनारायण जाट, हजारी जाट, जीतमल जाट, कूका जाट, वर्दीचंद जाट, सुनील जाट, रतन पटेल, रामेश्वर पटेल, किसन सेन, गमेंर जाट, भूरा जाट, कालु जाट, रामेश्वर जाट, मथुरा लाल जाट, भगवान लाल प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे, पूरे टूर्नामेंट के दौरान समस्त ग्रामवासियों के द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास, नाश्ते व भोजन की व्यवस्था करवाई गई,खिलाड़ियों के सुरक्षा प्रबन्धन के लिए पुलिस स्टाफ की व्यवस्था करवाई गई, चिकित्सा के लिए CHO उपस्थित रहे,