जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित

Update: 2026-04-11 10:27 GMT

चित्तौड़गढ़। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फील्ड कार्य से पूर्व आवश्यक तैयारियों की प्रगति की समीक्षा हेतु शनिवार को निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान के स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक DOIT&C वीसी सेटअप के जरिए संपन्न हुई, जिसमें जिला एवं नगर निगम स्तर के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जनगणना से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विकसित किए गए CMMS पोर्टल एवं HLBC पोर्टल पर अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत उपयोगकर्ता निर्माण, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) प्रबंधन तथा प्रशिक्षण प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई।

साथ ही आगामी समयबद्ध कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विस्तृत कार्ययोजना भी साझा की गई। मानव संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के चयन एवं नियुक्ति, आईटी उपकरणों की उपलब्धता, तकनीकी सहायकों एवं एमटीएस की नियुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में 1 मई से 15 मई तक प्रस्तावित स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन ) प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

स्व-गणना के लिए नागरिक https://census.gov.in⁠ पर जाकर सेल्फ ऐनुमैरेशन विकल्प का चयन करें। इसके पश्चात राज्य का चयन कर कैप्चा दर्ज करें तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्थान की पहचान करते हुए परिवार से संबंधित पूछे गए 33 प्रश्नों की जानकारी भरकर सबमिट करने पर एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। फील्ड कार्य के दौरान जनगणना अधिकारी के आगमन पर यह आईडी दिखानी होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, उप निदेशक (सांख्यिकी) शबनम खोरवाल, नगर परिषद आयुक्त, वरिष्ठ लेखा अधिकारी राघव शर्मा एवं DOIT के उप निदेशक प्रवीण जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Similar News