एमएसपी पर सरसों एवं चना खरीद हेतु पंजीकरण पुनः प्रारम्भ
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2026-04-11 06:46 GMT
चित्तौड़गढ़ । प्रधान कार्यालय राजफेड जयपुर द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों एवं चना की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण 10 अप्रैल 2026 से पुनः प्रारम्भ कर दिए गए हैं।
इस संबंध में प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी कृषि उपज की तुलाई हेतु पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र ही संबंधित केंद्रों पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने सभी वंचित किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।