भाजपा नगर मंडल द्वारा वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर गौसेवा की
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन सादगी एवं सरलता से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों की कड़ी चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के नेतृत्व एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर गौशाला में गौ सेवा की एवं गायो को गुड एवं रजका खिलाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पुर्व मुख्यमंत्री राजे के जन्मदिवस पर जिलेभर में मंदिरों में पूजा अर्चना कर राजे की दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर,प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, आईटी जिला संयोजक नंदकिशोर लोहार, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा, गौरव त्यागी, बेगू नगर अध्यक्ष विदुषी बिल्लु, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, नगर महामंत्री घनश्याम लोट, उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, मंत्री अशोक पालीवाल, चेतन गौड़, विष्णु सेन, शांतनु काबरा, चन्द्रशेखर शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रांजल गर्ग, रवि माली, शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल, अनुराधा गालव, जया पंवार, मधु पारीक आदि उपस्थित रहे।