भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सांसद जोशी बोले- लोकल खरीदें, स्वदेशी को मजबूत करें
चित्तौड़गढ़ |भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद सी.पी. जोशी ने दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी से आज की राजनीति को सीख लेनी चाहिए। दोनों महान नेताओं का जीवन हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से विश्व को नया संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर किसानों और सैनिकों को राष्ट्र की शक्ति के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज भी इन दोनों महान विभूतियों के विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से गांधीजी और शास्त्री के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, करनल सिंह कांकरवा, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, गौरव त्यागी, नगर महामंत्री घनश्याम लोट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल, चन्द्रशेखर सोनी, विष्णु सेन, आशिष शर्मा, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, तारावती धाकड़, शांतनु काबरा,
अल्का चतुर्वेदी, अभिषेक योगी, भानुप्रताप, देशराज गुर्जर, रतन जाट, शेखर शर्मा, प्रहलाद टेलर, शुभम सुखवाल जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद सी.पी. जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सेवा पखवाड़ा की निर्देशिका पुस्तक भी भेंट की। कार्यक्रम के पश्चात गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सांसद सी.पी. जोशी सुभाष चौक स्थित खादी भंडार की दुकान पर पहुंचे और खादी उत्पादों एवं वस्त्रों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल भुगतान कर डिजिटल इंडिया के संकल्प को भी सशक्त संदेश दिया। सांसद जोशी ने कहा कि खादी महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग कर स्थानीय कारीगरों व बुनकरों को सहयोग दें और स्वदेशी उद्योगों को मजबूती प्रदान करें। खादी खरीदारी और डिजिटल लेन-देन के माध्यम से सांसद ने युवाओं और आमजन को आत्मनिर्भर भारत तथा डिजिटल भारत की दिशा में प्रेरित किया।