17 सितंबर से भाजपा का स्वच्छता अभियान सांसद सी.पी. जोशी करेंगे शुभारंभ

Update: 2025-09-15 12:13 GMT

चित्तौड़गढ़  भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार 17 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे ओछड़ी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सांसद एवं याचिका समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान से होगी। इस दिन रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिला संगठन ने सफाई अभियान के लिए अलग-अलग टोलियां गठित की हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई करेंगे जिनमें बोजुंदा से कलेक्टर निवास तक,‌मानपुरा चौराहे से कपासन चौराहे तक, पुठोली से कपासन चौराहे तक रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में

भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मिलकर कचरा संग्रहण, सड़क सफाई और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। विशेष रूप से 17 सितंबर को हर बूथ पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान – हरियाली बढ़ाने के लिए जिलेभर में “एक पेड़ मां के नाम” से पौधे रोपे जाएंगे। रक्तदान शिविर – 17 सितंबर को बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित होगे।जनजागरण अभियान प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है और इस दौरान हर कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

Similar News