जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया अवलोकन

Update: 2025-09-17 14:27 GMT



चित्तौड़गढ़, । जिला प्रभारी सचिव नथमल डिडेल ने बुधवार को जिले में आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने भदेसर पंचायत समिति की सुखवाड़ा की ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा शहर चलो अभियान-2025 एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चंदेरिया स्थित सर्वोदय संस्थान में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का दौरा किया और उपस्थित अधिकारियों से चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर शिविरों के अनुभव जाने तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्री डिडेल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिले और योजनाओं का लाभ सीधे शिविरों के माध्यम से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत और परिवेदन का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

Similar News