नि: शुल्क साइकिल वितरण

Update: 2025-03-05 07:36 GMT

चित्तौड़गढ़ | स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरोहितों का सांवता में सत्र 2024-25 में कक्षा 9 में अध्ययनरत 13 बालिकाओ को निःशुल्क साईकिल किया गया गया। निःशुल्क वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायततुम्बड़िया के सरपंच भैरूलाल पुरोहित थे, अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान सुभाषचन्द्र मेड़तवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि रामप्रसाद, भामाशाह रमेश चन्द्र पुरोहित, एसएमसी अध्यक्ष लालू राम अहीर, पूर्व अध्यक्ष गोपीलाल अहीर, अतिरिक्त विकास अधिकारी धर्मवीर कोठारी, ग्राम सचिव के अलावा जनप्रतिनिधि भैरू लाल जैन, देवी लाल अहीर, प्रकाश अहीर, मुरलीधर आदि उपस्थित रहे। पंचात समिति सदस्य प्रकाश जटिया ने राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वाहन किया।

विद्यालय के अध्यापक प्रतीक कुमार खोईवाल और लोकेश श्रोत्रिय ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन कमलेश दांगड़ा ने किया।

Similar News