ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 मार्च तथा उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर 17 मार्च को
चित्तौड़गढ़ । सहायक निदेशक लोक सेवाएं रामचंद्र खटीक ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 6 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
मुख्य सचिव महोदय द्वारा जिले मे ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई इस प्रकार होंगी जो उपखण्ड बड़ीसादड़ी की अमीरमा राशमी के उपरेड़ा एवं कपासन के छापरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन होगाए
17 मार्च को उपखण्ड स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 4 30 बजे तक किया जाएगा।