ग्राम उत्थान शिविर में ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी, सभी विभागीय सेवाएं एक जगह पर

Update: 2026-02-05 16:59 GMT

चित्तौड़गढ़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) में आयोजित किए जा रहे एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

ग्राम उत्थान शिविरों के तहत 23 जनवरी से 5 फरवरी तक 51 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। ग्राम उत्थान शिविरों में आमजन की उत्साहजनक भागीदारी रही। इस अवधि में कुल 28,897 ग्रामीणों ने शिविरों में सहभागिता की, जिनमें 18,436 पुरुष एवं 8606 महिलाएं शामिल रहीं। शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

शिविरों के सफल संचालन हेतु जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। शिविरों में कुल 1,526 अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में तैनात रहे। ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई।

विभागवार उपलब्धियां

शिविरों के दौरान कृषि विभाग द्वारा 23663 को फसल बीमा योजना की जानकारी, 23,876 कृषकों को एमएसपी की जानकारी दी गई, 1854 कृषकों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया तथा उन्नत कृषि तकनीक व प्राकृतिक खेती संबंधी जानकारी दी गई।

उद्यानिकी विभाग द्वारा 1,542 फव्वारा संयंत्र आवेदन की जानकारी, 298 ड्रिप के आवेदन, 229 सोलर पंप के आवेदन तैयार करवाए गए एवं 23570 को उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत 50 आवेदनों का निस्तारण किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत 3625 पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रणाम पत्र जारी किये गये। 7274 पशुओं का उपचार किया गया एवं 6866 को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई ।

सहकारिता विभाग द्वारा 2331किसनो के किसान क्रेडिट आवेदन, 7457 सहकारी ऋण योजना की जानकारी दी गई। डिजिटल फसल सर्वे द्वारा नए सहकारी बैंक में खाता खोलने हेतु

6 का पंजीकरण किया गया एवं 7456 को सहकारी ऋण योजना की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा 128 को फॉर्म पोंड में मछली पालन जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज द्वारा 536 स्वामित्व कार्ड का वितरण, 386 दीनदयाल उपाध्याय योजना का सर्वे कार्य पूर्ण। राजस्व विभाग द्वारा 54 एवं फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण एवंवह खसरो के विभाजन के 48 आवेदनों का पंजीकरण किया गया।

इसी प्रकार उद्योग विभाग द्वारा युवा स्वरोजगार के 79 आवेदन तैयार, ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना के तहत 556 अभी दोनों को पंजीकरण किया गया।

Similar News