महिला मोर्चा मनाएगी नारी शक्ति वंदन दिवस

By :  vijay
Update: 2025-03-03 10:35 GMT

चितौड़गढ़  | 8 मार्च को महिला मोर्चा नारी शक्ति वंदन दिवस के रूप में मनाएगी। प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के नेतृत्व में आने वाले 8 मार्च को महिला मोर्चा नारी शक्ति वंदन दिवस के रूप में मनाएगी। महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि जिसके लिए जिले में संयोजक एडवोकेट सुश्री प्रेमलता गोस्वामी तथा सहसंयोजक अनुराधा गालव को नियुक्त किया गया है। महिला दिवस को मनाने के पीछे महत्वपूर्ण उद्देश्य मुद्रा योजना, लखपति दीदी, स्वनिधि, जन धन योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम और एस एच जी से लाभान्वित होने वाली महिलाओं तथा वह इन योजनाओं के तहत कैसे लाभान्वित हुई की कहानी से दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की तरफ एक कदम होगा तथा ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

Similar News