चित्तौड़गढ़, । केन्द्र सरकार के भूसंसाधन विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत जलग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग द्वारा रविवार को पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत उमण्ड के ग्राम दांतोली में जलग्रहण यात्रा कार्यक्रम कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य अतिथि की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए जलग्रहण के कार्यो के महत्व के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा परकोलेश टैंक कार्य का लोकार्पण भी किया गया। जिला नोडल अधिकारी बद्रीलाल जाट अधीक्षण अभियंता वाटरशेड ने बताया कि जलग्रहण योजना के प्रचार-प्रसार हेतु रथ मंगलवार को पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायत कानड़खेड़ा जायेगा।
जिले के सहायक नोडल अधिकारी अनिल कुमार जैन अधिशाषी अभियंता वाटरशेड ने जलग्रहण परियोजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण समुदाय द्वारा परकोलेशन कार्य पर श्रमदान एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय दांतोली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में जल के संरक्षण विषयक निबंन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली प्रदर्शन के साथ साथ यात्रा की वेन द्वारा टी.वी. शो का आयोजन करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया गया। परियोजना क्षेत्र में जलग्रहण का उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनियों द्वारा जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में वाटरशेड अधीक्षण अभियंता बद्रीलाल जाट द्वारा सभी को भूमि एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित है।
