चित्तौड़गढ़। सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 5 जनवरी को 1 वर्षीय रामायण जी के मास परायण के अवसर पर चंदेरिया स्थित श्री खुट के बालाजी परिसर में पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 101 माता-बहनों की कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा स्टेशन वाले बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री खुट के बालाजी मंदिर, गवरियों का मोहल्ला होते हुए शीतला माता चौक पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के पश्चात 51 जोड़ों द्वारा 12 कुंडीय यज्ञ में सभी के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां प्रदान की गईं। इसके बाद पूर्णाहुति एवं महा आरती का आयोजन किया गया।
नितेश शर्मा ने बताया कि इसी अवसर पर श्री खुट के बालाजी मंदिर परिसर में सुदर्शन व्यायाम शाला का शुभारंभ भी किया गया। व्यायाम शाला का उद्घाटन मौली बांधकर एवं दीपक प्रज्वलित कर कन्हैया सुवालका द्वारा किया गया। सुदर्शन व्यायाम शाला में अब कुश्ती एवं शस्त्र-शास्त्र संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम व्यवस्था एवं संचालन में सचिव नितेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद्र हरनावा, संरक्षक मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जायसवाल सहित प्रतीक शर्मा, अंश शर्मा, योगेश वाल्मीकि, प्रिंस जायसवाल, धीरज गवारिया, नकुल सिंह, रोशन शर्मा, प्रभात सिंह, अजय सुवालका, विपिन गर्ग, मुकेश शर्मा, अजय पाल सिंह, अजय वाल्मीकि, शुभम मांझी, सुरेश मीणा, किशोर मीणा, शांतिलाल बंजारा शर्मा, कुणाल शर्मा, हरिशंकर शर्मा, देवव्रत शर्मा, ललिता शर्मा, अर्जुन प्रजापत, सिया बंजारा, कोमल प्रजापत, शांति देवी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।