गाँव चलो अभियान के तहत 19 सितम्बर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे

By :  vijay
Update: 2025-09-18 15:24 GMT



चित्तौड़गढ़,  । राज्य सरकार के निर्देशानुसार गाँव चलो अभियान के अंतर्गत जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मौके पर ही, त्वरित एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना है।

प्रभारी अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 19 सितम्बर, शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ उपखंड के घोसुण्डी एवं अरनिया पंथ में, गंगरार उपखंड के गोवलिया एवं गंगरार में,कपासन उपखंड के उमण्ड एवं करूकड़ा में, भोपालसागर उपखंड के भूपालसागर एवं बूल में, राशमी उपखंड के सिंहाना एवं पहुंना में, बेगूं उपखंड के बरनियास एवं मोतीपुरा में, रावतभाटा उपखंड के बडोदिया एवं झरझनी में, निंबाहेड़ा उपखंड के बरड़ा एवं गादोला में, भदेसर उपखंड के पीपलवास एवं नाहरगढ़ में, बड़ीसादड़ी उपखंड के अमीरामा एवं कीरतपुरा में तथा डूंगला उपखंड के लोठियानों एवं ईडरा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, जलदाय, ऊर्जा, सहकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

Similar News