जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट 15 घंटे से खड़ी, यात्री परेशान

Update: 2025-08-17 19:12 GMT

 जयपुर राजधानी जयपुर से दुबई के आबूधाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या EY-327 बीती रात से तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ नहीं कर पाई है। यात्री शनिवार को 4 घंटे तक विमान में ही बैठे रहे। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज में ले जाया गया। कई घंटों के इंतजार के बाद भी विमान की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो पाई तो यात्रियों को होटल शिफ्ट कर दिया गया। बीते 15 घंटों से यात्री परेशान हो रहे हैं। उनकी नाराजगी को देखते हुए अब विमान कंपनी वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की बात कह रही है। सूत्रों के मुताबिक पायलट को विमान में पुशबैक में समस्या नजर आई। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया। लेकिन रविवार सुबह तक भी यह टीम विमान की समस्या को दूर नहीं कर पाई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर दो घंटे तक एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। देर रात से सुबह तक यात्री बिना सूचना और सुविधा के फंसे रहे। रात 9 बजे से सुबह 10 बजे तक यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। विमान में खाना परोसा गया विमान में खाना परोसा गया और यात्री रवाना हुए लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फिर तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद फ्लाइट को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाना पड़ा।

Tags:    

Similar News