झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग पर अनशनरत नरेश मीणा को पुलिस ने जबरन उठाया

Update: 2025-09-19 03:09 GMT


जयपुर। झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर चल रहे अनशन में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। अनशन पर बैठे नरेश मीणा को पुलिस ने जबरन उठा लिया। इस दौरान पुलिस को समर्थकों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के बीच पुलिस ने नरेश मीणा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी नरेश मीणा ने अपना रुख साफ किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें चाहे अस्पताल में रखा जाए या जेल में, लेकिन अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं है।

नरेश मीणा का कहना है कि जब तक झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


 

Similar News