जयपुर में 150 वार्डों का नया परिसीमन फाइनल, अधिसूचना जल्द जारी

Update: 2025-09-17 18:33 GMT

  


 

  

जयपुर। राजधानी जयपुर में नगर निगमों का नया परिसीमन तय हो गया है। राज्य सरकार ने ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के वार्डों का फाइनल नक्शा तैयार कर 150 वार्डों का प्रारूप फाइनल कर दिया है।

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने बुधवार को अधिसूचना से जुड़े पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। नई व्यवस्था के अनुसार, जनसंख्या के आधार पर वार्ड संख्या 31 सबसे छोटा होगा, जिसमें 13,499 लोग रहेंगे, जबकि वार्ड संख्या 135 सबसे बड़ा होगा, जिसमें 32,272 लोग होंगे।

अधिसूचना जारी होने के बाद पार्षद बनने की दौड़ में लगे नेताओं को नई राजनीतिक जमीन तलाशनी पड़ेगी। इसके साथ ही नगर निगम चुनाव की तैयारी अब और तेज हो जाएगी।

विशेष रूप से यह परिसीमन जनसंख्या संतुलन, क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखकर किया गया है।

 

Similar News