सवाईमाधोपुर जिला परिवहन अधिकारी गिरफ्तार

By :  naresh
Update: 2025-05-24 16:09 GMT


जयपुर  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाईमाधोपुर एसीबी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा एवं दो दलाल रिश्वत प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर सवाईमाधोपुर जिला परिवहन अधिकारी पुन्याराम मीणा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि गत 19 मई को सवाईमाधोपुर एसीबी के पूर्व प्रभारी एवं एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा एवं दो दलालों को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। जिसके अनुसरण में परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों अधिकारी/कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News