कीचड़ में तब्दील हुआ सुथारिया खेड़ा मार्ग, लोग परेशान
By : राजकुमार माली
Update: 2025-06-22 14:44 GMT
भादसोड़ा - सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) से अमरपुरा मार्ग बरसात आते ही कीचड़ में तब्दील हो जाता है। राह इतनी खराब हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी दुश्वार हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते उक्त मार्ग ग्रामीणों के लिए वर्षा में मुसीबत बन जाता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राधे सुथार ने बताया कि लम्बे समय से ग्रामीण इस मार्ग पर डामरीकरण सड़क निर्माण को लेकर मांग करते आ रहे हैं, लेकिन ग्रेवल भी नसीब नहीं हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती हैं।