,सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार: राजस्थान: दो बेटों की अर्थियां उठी तो सदमे में पिता ने भी तोड़ दिया दम, एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार

Update: 2025-09-17 16:42 GMT

कालाडेरा (जयपुर)। बुधवार का दिन कुमावत परिवार के लिए काली सुबह लेकर आया। सड़क हादसे में दो बेटों की मौत की खबर सुनते ही पिता का भी दिल टूट गया और उन्होंने भी दुनिया छोड़ दी। गमगीन माहौल में पिता और दोनों बेटों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि हस्तेडा की खाटूवालों की ढाणी निवासी **रामेश्वरलाल कुमावत (45) और उसका भाई लालचन्द कुमावत (40)** बाइक से कालाडेरा-रेनवाल मार्ग पर जा रहे थे। ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिए गए।

घरवालों ने बताया कि रामेश्वर और लालचन्द मजदूरी कर परिवार चलाते थे। बुधवार सुबह दोनों चौमूं काम पर गए थे, लेकिन बीच रास्ते उन्हें पिता दुर्गालाल की बिगड़ती हालत की खबर मिली। जैसे ही वे घर लौटने को निकले, हादसे का शिकार हो गए।

दोनों बेटों की मौत की सूचना सुनते ही **पिता दुर्गालाल भी सदमे में चल बसे**। परिवार की यह त्रासदी गांवभर में शोक की लहर दौड़ा गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

 

Similar News