18 फरवरी: यशोदा जयंती: पालन यशोदा माता ने किया...!

By :  vijay
Update: 2025-02-17 13:55 GMT
पालन यशोदा माता ने किया...!
  • whatsapp icon



भगवान श्रीकृष्ण को देवकी ने जन्म दिया,

उनका पालन-पोषण यशोदा माता ने किया।

जन्मी यशोदा ब्रज में सुमुख नाम के घर में,

गोप पिता और माँ पाटला के ही आँचल में।

धन्य हुआ वो कन्हैया पाकर साथ में मईया,

खूब चराई जिसने वन-वन में जाकर गईया।

भगवान श्रीकृष्ण को देवकी ने जन्म दिया,

उनका पालन-पोषण यशोदा माता ने किया।

देवकी से भी ऊपर मैंया का माना स्थान है,

कन्हैया तो भैया यशोदा मैंया का ही मान है।

इस दिन विधि-विधान से करो पूजा-अर्चन,

व्रत करों संतान को मिले लंबी आयु वरदान।

भगवान श्रीकृष्ण को देवकी ने जन्म दिया,

उनका पालन-पोषण यशोदा माता ने किया।

हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि,

दिन यह कितना श्रेष्ठ है उदया में हर विधि।

उठो करो स्नान लगाओ ध्यान ब्रह्म मुहुर्त है,

आचमनकर व्रत संकल्प लो बाकी व्यर्थ हैं।

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्यप्रदेश)

Similar News