भाजपा फुलियां मंडल में तिरंगा यात्रा वाहन रैली

Update: 2025-08-14 18:37 GMT
भाजपा फुलियां मंडल में तिरंगा यात्रा वाहन रैली
  • whatsapp icon

धनोप राजेश शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी फुलियां कलां ग्रामीण मंडल द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान-2025 के अर्न्तगत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार 14 अगस्त को एक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन सुबह 10:15 बजे भाजपा फुलियां कलां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के नेतृत्व में वाहन तिरंगा यात्रा नई राज्यास नरसिंह भगवान मन्दिर (बावरी समाज) नई राज्यास ग्राम से होते हुए पनोतिया, देवरिया बस स्टैंड, बड़ला बस स्टैंड, नई अरवड़ गांव से होते हुए भगवान शनि महाराज तक निकाली। तिरंगा यात्रा वाहन रैली को शाहपुरा बनेड़ा विधायक   द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन तिरंगा यात्रा में मण्डल के जिला पदाधिकारी, प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद सयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, सरपंच, वार्ड पंच एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन हेमराज गुर्जर   ने किया।

Similar News