श्री भेरुनाथ महाराज गेला जी की डूंगरी पर यज्ञ का आयोजन: 5 मार्च को विधि-विधान से लहराएगा धर्म ध्वज

Update: 2026-03-03 10:10 GMT


खजूरी (अक्षय पारीक)। खजूरी उपतहसील क्षेत्र के बाडा तालाब के समीप स्थित श्री श्री 1008 भेरुनाथ महाराज गेला जी की डूंगरी (बैकली की झोपड़ियां) पर भव्य यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के 'आम छोकला' द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

स्वामी ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में होगा ध्वजारोहण

यज्ञ कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आगामी 5 मार्च 2026 को प्रातः 9:15 बजे विधि-विधान के साथ झंडा (धर्म ध्वज) लगाया जाएगा। ध्वजारोहण का यह शुभ कार्य श्री 108 स्वामी ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

आमजन से पधारने की अपील

यज्ञ समिति और आम छोकला के लोगों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से इस गौरवशाली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का विनम्र अनुरोध किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस यज्ञ के साक्षी बनकर धार्मिक पुण्य लाभ कमाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News