शक्करगढ़ में महिला मंडल ने भगवान को पतंग चढ़ाकर मनाई मकर संक्रांति

Update: 2026-01-14 09:38 GMT

शक्करगढ़। कस्बे में महिला मंडल ने सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर धार्मिक उल्लास के साथ विशेष आयोजन किया मुरली मनोहर भगवान को माखन-मिश्री और तिल-गुड़ के लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद महिलाओं ने भगवान को प्रतीक स्वरूप पतंग अर्पित की और सामूहिक रूप से पतंग उड़ाकर खुशियां मनाईं।आयोजन के दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति के मौके पर हुए इस आयोजन में महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं और त्योहार की एकजुटता एवं श्रद्धा को आगे बढ़ाया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, भगवान और समाज को जोड़ने वाला उत्सव है। महिला मंडल की इस पहल ने कस्बे में उत्साह और धार्मिक वातावरण को और भी प्रबल कर दिया।

Similar News