बुमराह तीन मैच खेलेंगे', डिविलियर्स ने गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लताड़ा

Update: 2025-06-30 08:57 GMT

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया को लीड्स में पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात की थी और उन्हें तीन टेस्ट खिलाने की बात कही थी। हालांकि, गंभीर के इस बयान और फैसले से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स खुश नहीं दिखे। उन्होंने गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लिया है। साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का उदाहरण देकर बुमराह के वर्कलोड को भी उसी तरह मैनेज करने के लिए कहा

दरअसल, बुमराह देश हो या विदेश, हर मैदान पर भारत के प्रमुख हथियार रहे हैं। हालांकि, उनके सिर्फ तीन टेस्ट खेलने से टीम इंडिया को अन्य दो मैचों में किसी अलग गेंदबाज के साथ उतरना पड़ेगा और इंग्लैंड की टीम इसका फायदा उठा सकती है। बुमराह के प्रभाव का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए तो इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हो गई और दूसरी पारी में उन्हें विकेट नहीं मिला तो इंग्लिश टीम ने रन चेज कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बुमराह ही प्रमुख गेंदबाज रहे थे।

 

 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रह चुके डिविलियर्स ने भी एक वक्त महान गेंदबाज डेल स्टेन का वर्कलोड मैनेज किया था। स्टेन जिस भी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा होते थे तो वह सभी मैच खेलते थे। यही वजह है कि डिविलियर्स भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बुमराह संभवत: इस समय सभी प्रारूपों में दुनिया का शीर्ष गेंदबाज हैं। इसलिए यह फैसला करना काफी मुश्किल है कि उन्हें आराम देने का तरीका क्या है।'

 

उन्होंने कहा, 'मेरी राय में टेस्ट क्रिकेट खेल का सर्वोच्च प्रारूप है। मेरे विचार से बुमराह की सबसे ज्यादा जरूरत इस टेस्ट सीरीज में है कि वह पांचों मैच खेलें (क्योंकि टीम युवा है)।' स्टेन का उदाहरण देते हुए डिविलियर्स ने कहा कि बुमराह को कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे मैचों के लिए आराम दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हम डेल स्टेन के साथ यही किया करते थे। उन्हें कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया जाता था। स्टेन को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ उनके घर में बड़ी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता था। कुछ हद तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भी, यह तब की रैंकिंग पर निर्भर करता था।'

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला