Viral Video:: 24 घंटे पानी की टंकी में बंद रहने का चैलेंज, युवक के जान पर बन आई!
By : राजकुमार माली
Update: 2025-07-12 08:12 GMT
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक 24 घंटे पानी की टंकी में बिताने का खुद से चैलेंज लेता है. साथ ही वह फैसला करता है कि इस दौरान वह पूरे टाइम कैमरे की नजर में रहेगा और एक व्लॉग बनायेगा. वीडियो की शुरुआत में लड़का उत्साह से भरा होता है और वह कैमरा लेकर टंकी में घुसता है और ढक्कन बंद कर देता है. टंकी छोटी और बंद जगह होने के कारण कुछ घंटे बाद युवक की हालत खराब होने लगती है. दो-तीन घंटे बाद ही टंकी में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे लड़के को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. रात होने पर टंकी का माहौल और भारी हो जाता है.