हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या

By :  naresh
Update: 2025-03-07 02:49 GMT

वर्ष 2024 में दुनिया के लगभग एक चौथाई देशों में महिलाओं के अधिकारों पर संकट और गहरा गया है। इसके साथ ही लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों पर भी दबाव बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति के बावजूद अब तक केवल 87 देशों में ही किसी महिला ने शासन किया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की अपने ही परिवार के किसी सदस्य या साथी के हाथों मारी जाती है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट वीमेन राइट्स इन रिव्यू: 30 ईयर्स आफ्टर बीजिंग में यह चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं।

हर 10 मिनट में एक महिला की हत्यासंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में केवल एक फीसदी महिलाएं ऐसे देशों में रहती हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता दोनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अधिकांश देशों में महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पुरुषों की तुलना में कम निवेश किया जाता है। रोजगार के अवसर भी सीमित हैं।

Similar News