दहशत में दुनिया: यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस', अमेरिकी अधिकारियों के दावा
By : naresh
Update: 2025-06-02 17:40 GMT
नई दिल्ली। रूस का महाशक्ति का आसन अब डोल रहा है। रविवार को पांच वायुसेना अड्डों पर हुए हमलों और उनमें शामिल बेलाया एयरबेस पर परमाणु हमले में सक्षम 40 से ज्यादा बमवर्षक विमानों को बर्बाद करने वाले यूक्रेनी हमले ने अब युद्ध को रेडलाइन के करीब पहुंचा दिया है। संकेत रूस के बड़े नौसैनिक अड्डे पर भी हमले का है जहां पर परमाणु हमले में सक्षम पनडुब्बियों का बेस है। इन हमलों ने यूक्रेन पर रूस के परमाणु हमले का खतरा बढ़ा दिया है।
अमेरिका के दो सीनेटरों के रविवार को इस आशय के संकेत देने के बाद सोमवार को वे पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले। इस मुलाकात में भी आने वाले दिनों में यूक्रेन में भीषण हमलों की आशंका पर सहमति जताई गई है।