अवैध बजरी खनन परिवहन में लगी लोडर मशीन और डंपर जप्त

Update: 2026-01-25 14:48 GMT

भीलवाड़ा। शम्भूगढ पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक डम्पर व एक लोडर मशीन को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम खारी नदी से अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालो की  निगरानी कर रही थी। शनिवार रात  9.45 बजे खारी नदी सरहद ग्राम दोला का खेड़ा में इस टीम ने अवैध बजरी खनन व परिवहन करने में प्रयुक्त डम्पर नम्बर व एक लोडर मशीन को जप्त कर लिया।


Similar News