आगरा में श्रीलक्ष्मी देवी मंदिर की दीवार यमुना में गिरी, 25 से ज्यादा लोग बहे

Update: 2025-09-08 19:03 GMT

आगरा। बल्केश्वर के श्री लक्ष्मी देवी मंदिर की दीवार सोमवार शाम को यमुना में गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार पर बैठे दो दर्जन लोग भी यमुना में चले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने लोगों के यमुना में गिरने की पुष्टि नहीं की है।



 

डीएम साहब के जाने के बाद यहां पर मौके पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीसीपी सिटी सोनम कुमार और मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह भी पहुंचीं।आगरा के महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिर गई। दीवार के साथ छत का करीब 3 फीट हिस्सा भी गिर गया। इसके चलते दीवार के सहारे खडे़ लोग छत से 15 फीट नीचे यमुना नदी की तरफ गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग खून से लथपथ भागते दिखे। सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर हैं।

महालक्ष्मी मंदिर यमुना नदी के किनारे है। मंदिर की सीढ़ियों तक यमुना का पानी आ गया है। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे 30 से ज्यादा लोग मंदिर प्रांगण में खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात हो गए। पुलिस के जवान भी दौड़कर मदद करने आ गए।

लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। दीवार के नीचे दबे 6 लोगों को बाहर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं। उन्हें ढूंढने के लिए यमुना में 9 गोताखोर उतारे गए हैं। जो लोग मिसिंग हैं, अभी उनकी आधिकारिक संख्या डिक्लेयर नहीं की गई है। पुलिस ने एहतियातन महालक्ष्मी मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। गेट बंद करवा दिए गए हैं। मलबा हटवाया गया है।बताया गया है कि जब हादसा हुआ, उस समय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अधिकारियों के साथ बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे थे। सूचना पर वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन लोगों का रेस्क्यू किया गया, उनके हाथ-पैर और सिर में चोट आई है।

Similar News