भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के 28 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-03-08 11:08 GMT

भीलवाड़ा BHN. पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 28 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कई पर इनाम भी घोषित था।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 18 फरवरी 2026 से विशेष अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस की विशेष टीमों ने राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में रेवंत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह कुम्पावत, राजेश कुम्हार उर्फ राजू, गोल्डी उर्फ बलकिंत सिंह, दिनेश जाट, गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बलदेव सिंह, सवाईराम दहिया, प्रकाश जाट, सुशील उर्फ अंग्रेज सिंह सियाग, अशोक विश्नोई उर्फ अशोक फौजी, हेमराज जाट, राजूदास, रतनलाल जाट, हनुमान विश्नोई, लीला देवी, कपिल राव, मुकेश सेन, राजूलाल जाट, सोहन सिंह जाट, परमेश्वर कुमावत, विनोद बंजारा, वरुण कुमार, चेनाराम जाट, बबलू धाकड़, सैफ अली, मुकेश जाट और मोहम्मद सागीर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पर 15 हजार रुपये, नौ आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये और 14 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सभी आरोपियों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार