भीलवाड़ा: शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का उल्लास
कोटड़ी चारभुजा मंदिर के बाहर होलिका दहन
भीलवाड़ा हलचल। वस्त्र नगरी सहित पूरे जिले में सोमवार रात श्रद्धा, आस्था और अटूट उत्साह के साथ होलिका दहन का पर्व मनाया गया। शहर के गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर स्थित होली स्थलों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा, जो रात को अग्नि प्रज्वलन के साथ चरमोत्कर्ष पर पहुँचा।
विभिन्न स्थानों पर पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न की गई। इसके पश्चात रात करीब साढ़े आठ बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन शुरू हुआ। जैसे ही होलिका की लपटें उठीं, पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ समाज से बुराई के अंत और अच्छाई की जीत की कामना की।
कीहोलिका दहन के साथ ही समूचे क्षेत्र में रंगों के महापर्व 'धुलंडी' का विधिवत आगाज हो गया है। ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और खुशहाली की मंगलकामना की।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
