पत्रकार पर हमला:: सरियों से वार कर सोने की चेन और नकदी लूटी, जान से मारने की धमकी

Update: 2026-04-02 07:28 GMT

 बिजोलिया बीएचएन। कस्बे में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने पत्रकार श्याम विजय पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर लूटपाट की और जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

घटना बुधवार रात करीब 9:10 बजे की है, जब श्याम विजय पंचायत चौक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बिना नंबर की सफेद हुंडई कार ने उनका पीछा किया। जैसे ही वे अपने घर के बाहर पहुंचे, कार सवार 3-4 लोगों ने उन पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में पत्रकार के सिर पर गंभीर चोट आई है। मारपीट के दौरान बदमाश उनकी जेब से 11 हजार रुपये नकद और गले से 30 ग्राम की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें लक्ष्मी नारायण और योगेश को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar News