पहले 25वीं मेरिट में आया, SOG ने परीक्षा ली तो खुल गई पोल; अब सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Update: 2025-09-20 03:10 GMT

चित्तौड़गढ़ हलचल । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में शुक्रवार को एक और सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान  चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ कैलाश कुमार बिश्नोई** (निवासी – कराड़ी नाडी, सुरावा, सांचौर) के रूप में हुई है।

एसओजी एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी ने 15 सितम्बर 2021 को आयोजित भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक गिरोह से **सॉल्व्ड पेपर** लिया और उसे पढ़कर परीक्षा दी थी। इसी आधार पर वह पास हुआ और **25वीं मेरिट** पर चयनित हुआ।

आरोपी के हिन्दी विषय में **180.94 अंक** और सामान्य ज्ञान में **167.89 अंक** आए थे। लेकिन अनुसंधान के दौरान एसओजी ने जब सभी प्रशिक्षु एसआई से पुनः परीक्षा कराई, तो कैलाश के दोनों विषयों में **बहुत कम अंक** आए।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के 10वीं में **53%**, 12वीं में **60%**, और स्वयंपाठी के रूप में स्नातक में **61% अंक** थे। इनसे साफ है कि भर्ती परीक्षा में मिले उच्च अंक संदिग्ध थे।

गौरतलब है कि अब तक इस प्रकरण में **56 एसआई और कुल 127 लोग गिरफ्तार** हो चुके हैं।

 

Similar News