जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2024-06-30 14:43 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के जबरकिया गांव के एक किसान की खेत पर जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
आसींद थाने के सहायक उप निरीक्षक श्रवणलाल ने बताया कि जबरकियां निवासी सांवर 48 पुत्र देबीलाल जाट रविवार को खेत पर कृषि कार्य करने गया। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। इस घटना में सांवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया।