राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस-हमीरगढ़ सीएचसी पर वृक्षारोपण
By : bhilwara halchal
Update: 2024-07-01 14:54 GMT
हमीरगढ़ BHN राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर नगरपालिका हमीरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी संजय कनवाडिया की अध्यक्षता में अन्य चिकित्सको तथा पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ संजय कनवाडिया ने सभी को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हम सब की सामुहिक जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ उगाकर तेजी से कम होती जा रही वन संपदा को बचाएं। वृक्षारोपण में नेत्र सहायक कुसुम कुमावत, कंपाउडर अखिलेश शर्मा, लैब टेक्नीशियन अदिति, टीए कैलाश भाम्बी, आजाद मोहम्मद, शमीर, नंद लाल सहित सीएचसी के सभी कर्मचारी शामिल रहे।