हाथीभाटा आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ेगी आस्था: विशाल सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या 2 अप्रैल को
भीलवाड़ा (हलचल)। श्री सीताराम जी की असीम कृपा और श्री हनुमान जी गुरु महाराज के आशीर्वाद से हाथीभाटा आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आश्रम के भक्तों के जन सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
महंत संतदास महाराज के संकल्प और समस्त भक्तगणों के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:15 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण धर्ममय हो उठेगा।
कार्यक्रम के पश्चात शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजक मंडल और हाथीभाटा आश्रम परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का सादर अनुरोध किया है।